Makki ki Roti | मक्के की रोटी आसानी से बनाईये । Makki di Roti easy recipe


Makki ki Roti | मक्के की रोटी आसानी से बनाईये Makki di Roti easy recipe


क्या आप मक्के की रोटी में गेहूं का आटा मिलाकर बनाती है कि वो टूटे नहीं। क्या आपने कभी मक्के का आटा कद्दूकस की हुई मुली में गुंद तक मक्के की रोटी बनायी...

Makki ki Roti | मक्के की रोटी आसानी से बनाईये । Makki di Roti easy recipe

मक्के की रोटी पंजाब की एक लोप्रिय रोटी है। जो की मकई के आटे से बनती है और आमतौर पर इसे सरसों के साग के साथ परोसा जाता है। परम्परागत रूप से रोटी को बनाने के लिए लोई को हथलियों के बीच दबाकर गोलाकार दिया जाता है। और फिर इसे तवे पैर हलकी आंच पर अच्छे से सेखा जाता है। इसे बनाने के लिए काफी अभ्यास की जरुरत होती है क्योंकि ये गेंहू की रोटी बनाने से थोड़ा मुश्किल है। तो आइये आज हम मक्की की रोटी बनाते हैं...

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makki Ki Roti Recipe
मक्की का आटा -- 400 ग्राम
नमक -- स्वादानुसार(यदि आप चाहें)
गरम पानी
मक्खन

बनाने की विधि - How to make Makki Ki Roti Recipe

  • मक्की का आटा एक बर्तन में निकाल लें बिलकुल रोटी बनाने से पहले, आटे में नमक डालें और गरम पानी की सहायता से आटे को गूथ लें, आटे को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय
  • गैस पर तवा रख कर गरम कीजिये आटे से थोड़ा सा आटा लेकर हथेली की सहायता से अच्छी तरह मसल मसल मसल कर मुलायम कीजिये, जब आटा मुलायम हो जाय तब उसमें से थोड़ा सा आटा उठा कर लोई बनाइये लोई को हथेली से दबा कर बड़ा करक लीजिये
  • अब हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगा कर लोई को दोनों हाथों की उंगलियों की सहायता से चक लोई बना लीजिये, अब इस चक लोई को दोनों हाथो की हथेलियों से दबा दबा कर 5-6 इंच के व्यास में रोटी बड़ा लीजिये
  • यदि आप मक्के की रोटी को हाथ से बड़ाने में कठिनाई महसूस करते हैं, तब आप दूसरे तरीके से रोटी बड़ा सकते हैं। गुथे हुये आटे थोड़ा सा आटा निकालिये, नरम कीजिये, लोई बनाइये, एक मोटा चौकोर पोलीथिन चकले पर रखिये, लोई को पोलीथिन पर रखिये, दूसरे चौकोर पोलीथिन से लोई को ढक कर हथेली की सहायता से दबा दबा कर बड़ा लीजिये। ऊपर लगी हुई पोलीथिन को हटाइये। हल्के हाथ से रोटी को उठाइये, गरम तवे पर डालिये, निचली सतह पर सिकने के बाद पलटे से पलटिये। जब रोटी की दूसरी सतह सिक जाय तो रोटी को पलटे की सहायता से उठाइये, और धीमी गैस पर, घुमा घुमा कर, अच्छे से सेंके।
  • इस रोटी को गरम तबे पर डालिये, और निचली तरफ से सिकने पर पलटे की सहायता से पलट दीजिये जब रोटी दूसरी ओर अच्छी तरह सिक जाय, तब पलटे की सहायता से उठा कर गैस पर धीमी आग पर घुमा घुमा कर दोनों ओर ब्राउन चित्ती होने तक सेकिये
  • गरमा गरम रोटी पर मक्खन या घी लगायें मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग का अलग ही स्वाद है मक्की की रोटी को आप सरसों का साग या अपनी किसी भी मन पसन्द सब्जी से भी खा सकते हैं. मक्की की रोटी का स्वाद और अधिक बढ़ाने के लिये गुड़ और मक्खन भी रोटी के साथ खायें


Comments

Popular Posts

10 Popular Potato Recipes in India | भारत में 10 लोकप्रिय आलू के व्यंजन

How to make yogurt thick and creamy (no additives) in Indian style at home | भारतीय स्टाइल में घर पर कैसे बनाएं मोटा दही

SHEER KHURMA | EID SPECIAL RECIPE | शीर खुरमा की रेसिपीज