Bajra Roti Recipe – बाजरे की रोटी


Bajra Roti Recipe - बाजरे की रोटी

क्या इन सर्दियों में आपने बाजरे की टिक्की और बाजरे की रोटी (Bajre Roti) खायीं है? राजस्थान और ब्रज के इलाके में बाजरा की रोटी को उरद की दाल और पटोरी के साथ खाया जाता है और बाजरे की रोटी का मलीदा (Bajra Roti Malida) तो कहना ही क्या! आईये आज बाजरे की रोटी बनायें.

Bajra Roti Recipe - बाजरे की रोटी

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bajra Ki Roti Recipe

बाजरे का आटा (Bajra Attaa) - 500 ग्राम
नमक - स्वादानुसार (यदि आप चाहें)
गरम पानी
मक्खन या घी

बनाने की विधि - How to Bajra Ki Roti Recipe
  • बाजरे के आटे को किसी चौड़े बर्तन में छान लेंगुनगुने पानी की सहायता से आटे को गूथ लें.
  • तवा गैस पर रख कर गरम करें।  गूथे हुये आटे से 2 रोटियां बनाने लायक आटा निकाले और आटे को हाथ से मसल कर मुलायम करें, पानी डालने की आवश्यकता हो तो थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर नरम कर लीजिये। नरम आटे से एक रोटी का आटा निकलकर, गोल कीजिये और हथेलियों से बड़ा लीजिये।
  • हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगाइय। लोई को दोनों हाथों की हथेलियों की सहायता से 5-6 इंच के व्यास में बड़ा लीजिये। गरम तवे पर रोटी डालिये और धीमी आंच पर अच्छे से सेंके।
  • यदि आप बाजरे की रोटी को हाथ से बड़ाने में कठिनाई महसूस करते हैं, तब आप दूसरे तरीके से रोटी बड़ा सकते हैं। गुथे हुये आटे थोड़ा सा आटा निकालिये, नरम कीजिये, लोई बनाइये, एक मोटा चौकोर पोलीथिन चकले पर रखिये, लोई को पोलीथिन पर रखिये, दूसरे चौकोर पोलीथिन से लोई को ढक कर हथेली की सहायता से दबा दबा कर बड़ा लीजिये। ऊपर लगी हुई पोलीथिन को हटाइये। हल्के हाथ से रोटी को उठाइये, गरम तवे पर डालिये, निचली सतह पर सिकने के बाद पलटे से पलटिये। जब रोटी की दूसरी सतह सिक जाय तो रोटी को पलटे की सहायता से उठाइये, और धीमी गैस पर, घुमा घुमा कर, दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेकिये।
  • गरमा गरम रोटी पर घी लगाइये।  बाजरे की रोटी के साथ, चने का साग बहुत अच्छा लगता है, उरद चने की दाल का स्वाद अच्छा लगता है, सरसों के साग के साथ बाजरे की रोटी अच्छी लगती है, आप अपने मन पसन्द किसी भी सब्जी के साथ गरमा गरम करारी बाजरे की रोटी परोसिये, साथ में गुड़ और मक्खन भी रखिये।
  • बाजरे की रोटी का मलीदा (गुड़, घी और बाजरे की रोटी को अच्छे से मिलाएं और मलीदा तैयार) और फिर बताइये कि बाजरे की रोटी और मलीदा कैसा लगा।

Comments

Popular Posts

5 Kids Favorite Recipes Every Mom Must Try

10 Popular Potato Recipes in India | भारत में 10 लोकप्रिय आलू के व्यंजन

चटपटी चाट: पोहा आलू राज कचौरी रेसिपी (Chatpati Chaat: Poha Aloo Raj Kachori Recipe)